प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चकिया में स्वच्छता अभियान व फल वितरण

Nispaksh kashi
चकिया, चंदौली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मां काली पोखरा परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई।
कार्यकर्ताओं ने परिसर में स्वच्छता का संदेश देते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। इसके पश्चात भाजपा कार्यकर्ता जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया पहुंचे, जहां मरीजों के बीच फल वितरित किए गए और उनका हाल-चाल जाना।

कार्यकर्ताओं ने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं, चकिया विधायक कैलाश आचार्य के कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर खुशी मनाई गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए देश को निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे ले जाने की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान विधायक कैलाश आचार्य, नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, शुभम मोदनवाल, शिवरतन गुप्ता, कैलाश जायसवाल, सुशील पांडे सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।







