मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई

Mumbai News : 49 साल की उम्र में भी मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस, फैशन सेंस, बेहतरीन डांस और एक्टिंग के लिए चर्चा में

मुंबई । बॉलीवुड की ‘छैंया छैंया गर्ल’ इंडस्ट्री का वो नाम हैं जो आए दिन चर्चा का विषय बनती हैं। इन दिनों वह अपनी प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर भी एक्ट्रेस लाइमलाइट में बनी हुई हैं। मलाइका अरोड़ा अपने डांस मूव्स से दर्शकों का दिल जीतने में भी माहिर हैं। अर्जुन कपूर संग अपने ब्रेकअप रूमर्स के बीच मल्ला ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा काफी एक्टिव रहती हैं।

Advertisements

इस बीच मलाइका की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह अपने कातिलाना हुस्न का जलवा बिखेरते हुईं नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उन्हें दिलकश अदाओं में पोज देते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा के वेकेशन मूवमेंट्स तेजी से वायरल हो रहे हैं।बॉलीवुड की ‘छैंया छैंया गर्ल’ मलाइका अरोड़ा अपनी स्टनिंग तस्वीरों को लेकर हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। बी टाउन की सबसे ब्यूटीफुल और फिटेस्ट एक्ट्रेस मलाइका का ग्लैमरस अंदाज हर किसी को बहुत पसंद है। एक्ट्रेस इन तस्वीरों में अपना टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रही हैं।

फैंस को भी उनका ये अंदाज काफी पसंद आता है, जिसकी वजह से मलाइका की ये तस्वीरें जमकर वायरल भी होती हैं।मलाइका अरोड़ा को हाल ही में उनके ओटीटी डेब्यू रियलिटी शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ में देखा गया था। इस शो को फैंस ने काफी पसंद भी किया था। वहीं मलाइका को आखिरी बार ‘झलक दिखला जा 11’ की जज के रूप
में देखा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button