Varanasi : अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा का आठवां सम्मान समारोह व त्रैवार्षिक बैठक संपन्न, रंभा सिंह बनीं अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष

Shekhar pandey
वाराणसी। लंका ट्रामा सेंटर स्थित एक सभागार में अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा के द्वारा आठवां अंतर्राष्ट्रीय वीरांगना सम्मान समारोह व सह त्रैवार्षिक बैठक संपन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से संगठन का चुनाव किया गया। समारोह में देश के 22 राज्यों की वीरांगनाओं के अलावा संयुक्त राज्य अमेरिका और नेपाल की क्षत्राणियां भी शामिल हुई, दो सौ से ज्यादा क्षत्राणियो को वीरांगना सम्मान दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह और विशिष्ट अतिथि एवं निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में नेपाल राष्ट्रीय मधेशी आयोग की सदस्य आभा सेतु सिंह और पर्यवेक्षक के रूप में चंबल से पधारी विशिष्ट अतिथि सीमा परिहार उपस्थित रहीं।
निर्वाचन प्रस्ताव पर चर्चा के उपरांत संगठन की केंद्रीय कार्यकारिणी ने 18 राज्यों की प्रतिनिधियों की सर्वसम्मति से अमेरिका से पधारी आजीवन सदस्य रंभा सिंह को अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा का अध्यक्ष निर्वाचित किया। रंभा सिंह बिहार के कैमूर की बेटी, यूपी के चंदौली की बहु हैं जो अमेरिका में महाराणा एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका की संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध समाजसेवी हैं। संगठन मे पहले वो अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर रही हैं तथा वहीं सतना की प्रो रश्मि सिंह बैस को संगठन का राष्ट्रीय महासचिव एवं कार्यालय प्रभारी चुना गया है।
ऑस्ट्रेलिया के पर्थ की रूपाबा जड़ेजा को दूसरी बार अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं नेपाल की आभा सिंह अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक होंगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में पटना की प्रो प्रीति काश्यप, मुंबई से सुनीता सिंह को चुना गया है, जबकि पश्चिम बंगाल की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजू सिंह और मध्यप्रदेश अध्यक्ष वंदना सिंह को प्रोन्नति देकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया है। राष्ट्रीय संगठन सचिव में बनारस की वंदना रघुवंशी, पटना की डॉ बी प्रियम, कटिहार की पूनम प्रभात, हरियाणा की बबीता तंवर और मध्यप्रदेश की डॉ आराधना चौहान को चुना गया है। झारखंड की सरोज सिंह कोषाध्यक्ष और एडवोकेट दीपा सिंह कानूनी सलाहकार तथा राजस्थान की कमलेश सिंह सिसोदिया, डॉ हिना सिंह, सीमा परिहार और बिहार की एमएलसी निवेदिता सिंह राष्ट्रीय संरक्षक चुनी गई हैं।
आयोजन को लेकर संगठन के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक डॉ एम एस सिंह मानस, मध्य प्रदेश से प्रो रश्मि सिंह बैस ने बताया कि आयोजन में मुख्य रूप से बिहार के उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह, बनारस की एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह, नेपाल मधेशी आयोग की मेंबर आभा सेतु सिंह, संयुक्त राज्य अमेरिका से अप्रवासी भारतीय रंभा सिंह, सतना से मिस यूनिवर्स टीन मीनाक्षी सिंह, पूर्व बिगबॉस की प्रतिभागी और बैंडिट क्वीन सीमा परिहार, श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय प्रभारी प्रहलाद सिंह खिंची, और प्रवक्ता बिजेंद्र सिंह कल्याणवत, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पूर्वांचल अध्यक्ष और कई गणमान्य हस्तियां उपस्थित रही। अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा की संयुक्त राष्ट्रीय महामंत्री प्रो रश्मि बैस ने बताया की बेटी को स्वावलंबी बनाओ मिशन पर देश विदेश की हस्तियों द्वारा परिचर्चा किया गया संगठन को और बेहतर बनाने पर आत्ममंथन किया जाएगा। ओडिशा वीरांगना की प्रदेश अध्यक्ष अमूल्य मंजरी सिंह एवं छत्तीसगढ़ वीरांगना की महामंत्री माया सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहीं l



