Chandauli : 25 हजार का इनामियाँ शातिर अपराधी असलहे के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे

Shekhar pandey
चन्दौली, निष्पक्ष काशी । पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अनन्त चन्द्रशेखर(आई.पी.एस.), अपर पुलिस अधीक्षक सदर के निर्देशन व कृष्ण मुरारी शर्मा क्षेत्राधिकारी पी.डी.डी.यू. नगर के कुशल मार्गदर्शन में अनिल कुमार पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक अलीनगर के कुशल नेतृत्व में अलीनगर पुलिस टीम के उ0नि0 अमित कुमार सिंह व उ0नि0 अनिल कुमार यादव मय हमराह द्वारा विगत दिनांक 19 सितम्बर को कुरहना अंडरपास पर चेंकिग के दौरान मुखबिर की सूचना पर महादेवपुर रिंग रोड से एक 25 हजार का ईनामियाँ शातिर अपराधी को एक दो पहियाँ वाहन के साथ गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिव कुमार उर्फ शिवा उर्फ छल्ला यादव पुत्र स्व विजय यादव निवासी ग्राम कैथा उर्फ टड़िया थाना अलीनगर जनपद चन्दौली उम्र करीब 28 वर्ष के रुप में हुई। जिसकी निशानदेही पर दो अन्य चोरी के वाहन टीवीएस अपाचे, टीवीएस लूना बरामद किया गया । पुलिस ने गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भिन्न है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त शिव कुमार उर्फ शिवा उर्फ छल्ला यादव द्वारा बताया गया कि मैं और सतेन्द्र यादव निवासी ग्राम छोटू सराय थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली के साथ विभिन्न जगहो से वाहनो की चोरी करते है। फिर इसका प्रयोग गौ तश्करी के वाहनो को लोकेशन देने का काम करते है ।
एक दिन मैने अपने साथियो के साथ धीना थाने मे पुलिस की गाडी मे बैठे पुलिस वालो को जान से मारने के उद्देश्य से टक्कर मार दी थी जिससे मेरे व साथ लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत है। पकडे जाने से बचने के लिये आज बिहार भागने कि फिराक मे था कि आप लोगो द्वारा पकड लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम- अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय उ0नि0 अमित कुमार सिंह चौकी प्रभारी भूपौल उ0नि0 अनिल कुमार यादव चौकी प्रभारी आलूमील उ0नि0 अनिल कुमार पासवान हे0का0 दीपक द्विवेदी का0 प्रवेश सिंह शामिल रहे ।



