Varanasi : बाल दिवस पर अनमोल हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर, 29 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

Shekhar Pandey
वाराणसी। पिंडरा, फूलपुर के अनमोल हास्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन बाल दिवस के अवसर पर व्यापार मंडल फूलपुर के तत्वाधान मे शुक्रवार को अनमोल हास्पिटल पर रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर मे 29 रक्तवीरो ने चढ़-बढ़ कर भाग लिया। सर्वप्रथम फूलपुर के प्रमुख व्यवसायी मनोज जायसवाल एवं पुत्र रौशन जायसवाल तथा भानू प्रकाश सेठ, चन्द्र प्रकाश सेठ दोनो सगे भाईयों ने रक्तदान कर सबको रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर का शुभारंभ इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार सिंह एवं अनमोल हास्पिटल के प्रबंधक डाक्टर रंगनाथ दूबे ने फीता काटकर किया।
इस मौके पर इंस्पेक्टर सिंह ने कहा है एक यूनिट रक्त तीन ज़िंदगियों को बचा सकती है इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए। सभी रक्तवीरो को व्यापार मंडल फूलपुर, एचडीएफसी बैंक वाराणसी और एक्जिट नूडल्स के तरफ़ से उपहार भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से फूलपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल, मुन्ना चौरसिया, भानू सेठ, रमेश विश्वकर्मा, सोनू सेठ, जे पी पटेल, राजकुमार गुप्ता राजू, भरत जायसवाल, जनार्दन चौरसिया, अविनाश जायसवाल, गोविंद पटेल, महेंद्र अग्रहरि, चन्द्रप्रकाश सेठ, सोनू गुप्ता, विक्की गोंड, कमलेश गुप्ता, राजेश, सुधीर राजभर, सिकंदर पटेल, संदीप कुमार, रोशन, मनोज जायसवाल, रंजीत सिंह, अभिषेक अग्रहरी, मनीष तिवारी, अविनाश सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



