उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : जैतपुरा पुलिस ने जुआ खेलने वाले 06 अभियुक्त गण को ताश के 52 पत्ते व जुए में प्रयुक्त 9780 रूपये के साथ किया गिरफ्तार

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर चोरी/लूट/जुआ की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व थानाध्यक्ष जैतपुरा के कुशल नेतृत्व में थाना जैतपुरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ताश के 52 पत्तों से जुआ खेलने वाले 06 अभियुक्तगण को जुए में प्रयुक्त 9,780/- रुपये के साथ ईश्वरगंगी पोखरा से दिनांक 11/01/2026 को नियमानुसार गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिनांक 11 जनवरी को थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा नववर्ष व आगामी त्यौहार के दृष्टिगत क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में मामूर थे की मुखबिर से सूचना मिली की ईश्वरगंगी पोखरा से कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से रुपयों की हार जीत का जुआ खेल रहे हैं।

इस सूचना पर थाना जैतपुरा की पुलिस टीम मौके पर पहुँच कर ताश के 52 पत्तों से जुआ खेलने वाले 06 अभियुक्तगण को जुए में प्रयुक्त 9,780/- रुपये व 52 ताश के पत्ते की एक गड्डी के साथ अन्तर्गत धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम में नियमानुसार गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण कि पहचान अजीमुस्सान पुत्र नूरुलहोदा निवासी के0 55/39 ए राजापुरा औसानगंज, थाना जैतपुरा जनपद वाराणसी उम्र 34 वर्ष ,इमरान पुत्र अंसार अहमद निवासी के0 55/38 राजापुरा औसानगंज, थाना जैतपुरा जनपद वाराणसी उम्र 38 वर्ष मो० इमरान पुत्र मो० यासीन अंसारी निवासी के0 55/79 राजापुरा औसानगज, थाना जैतपुरा, जनपद वाराणसी उम्र 27 वर्ष, मो० आमिर पुत्र मो० शरीफ निवासी के0 55/35 राजापुरा औसानगज थाना जैतपुरा, जनपद वाराणसी उम्र 31 वर्ष, परवेज आलम पुत्र ओबैदुर्रहमान निवासी के0 55/44 राजापुरा औसानगंज थाना जैतपुरा, जनपद वाराणसी उम्र 33 वर्ष, नेसार अहमद पुत्र हबीबुर्हमान निवासी के0 55/40 राजापुरा औसानगंज थाना जैतपुरा जनपद वाराणसी उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई है।गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 उपेन्द्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष, थाना जैतपुरा,उ०नि० जफर मेंहदी,
उ०नि० शिवम कुमार गुप्ता, का० सतीश कुमार,का0 सूरज कुमार,का0 पुष्पेन्द्र कुमार शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button