उत्तर प्रदेशवाराणसी

अन्नपूर्णा मंदिर के बाहर चाकू मिलने पर युवक हिरासत में, पूछताछ में सामने आई भोजन की वजह

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र स्थित अन्नपूर्णा मंदिर के बाहर शनिवार को एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस ने हिरासत में लिया। युवक के पास से चाकू मिलने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की। अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने भी युवक से जानकारी जुटाई।

पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए युवक की पहचान शाहिद जमाल पुत्र कमरुद्दीन, निवासी नवापुरा, मुगलसराय, विपुल स्टैंड के पास के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि वह अन्नपूर्णा मंदिर के अन्न क्षेत्र में मिलने वाले निशुल्क भोजन के लिए आया था।

दशाश्वमेध थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, युवक ने बताया कि उसका परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है और वह पेट भरने के लिए मंदिर में भोजन करने आया था। उसके पास मौजूद चाकू के बारे में पूछताछ करने पर उसने बताया कि आयोजनों में सब्जी काटने के लिए वह चाकू लेकर आया था।

पुलिस ने युवक से पूछताछ के बाद पूरे मामले की जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस और अन्य एजेंसियां युवक के बारे में विस्तृत जानकारी जुटा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button