उत्तर प्रदेशचंदौली

जल निगम के कार्यों की अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने की समीक्षा, पाइपलाइन बिछाने में तेजी के निर्देश

Nispaksh kashi

Advertisements

चकिया। नगर पंचायत कार्यालय चकिया में अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नगर में जल निगम द्वारा कराए जा रहे विभिन्न कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, सहायक अभियंता सुरेंद्र यादव, अवर अभियंता दीपक चौरसिया एवं अनिल यादव मौजूद रहे।

बैठक के दौरान नगर में पानी टंकी एवं पाइपलाइन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने तथा पाइपलाइन एवं जलापूर्ति से जुड़े कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नगरवासियों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके लिए जल निगम के कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि भविष्य में लोगों को पेयजल से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक में नगर में नई सड़कों एवं सीसी रोड निर्माण से संबंधित कार्यों पर भी चर्चा हुई। अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि जिन मार्गों पर सीसी रोड का निर्माण प्रस्तावित है, वहां सड़क निर्माण से पहले पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा कराया जाए। इससे भविष्य में पाइपलाइन के लिए नवनिर्मित सड़कों की खुदाई की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और नगर के विकास कार्य भी प्रभावित नहीं होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button