उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर 45 पाउच अवैध देशी शराब बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। रेलवे स्टेशनों पर चोरी, अवैध तस्करी और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी कैंट वाराणसी पुलिस ने एक युवक को 45 पाउच अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, 28 सितंबर 2026 को जीआरपी कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के निर्देशन में पुलिस टीम रेलवे स्टेशन वाराणसी कैंट के प्लेटफार्म नंबर-1 और आसपास के सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग व गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दक्षिण दिशा में निर्माणाधीन पानी की टंकी के पास एक युवक झोला लेकर बैठा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर युवक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान सोनू कुमार (26), पुत्र वासुदेव साह, निवासी प्रयाग विगहा, डालमिया नगर, थाना सासाराम, जिला रोहतास, बिहार के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सफेद-लाल रंग के झोले में 45 पाउच देशी शराब ‘ब्ल्यू लाइम मसाला’, प्रत्येक 200 एमएल बरामद हुए। कुल शराब की मात्रा 9 लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 3,600 रुपये है।

पुलिस ने बरामद शराब में से दो पाउच नमूने के लिए अलग कर सील किए तथा शेष 43 पाउच को भी नियमानुसार सील किया। मौके पर बरामदगी और गिरफ्तारी की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

पुलिस के मुताबिक, शराब के संबंध में युवक कोई वैध लाइसेंस या अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया।

मामले में जीआरपी कैंट वाराणसी थाने में मुकदमा संख्या 299/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी: 45 पाउच अवैध देशी शराब, कुल 9 लीटर, कीमत करीब 3,600 रुपये।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर, उपनिरीक्षक गुलाम अख्तर अली, हेड कांस्टेबल मो. दानिश, हेड कांस्टेबल अनुरोध कुमार, RPF के हेड कांस्टेबल प्रमोद राय, CIB के हेड कांस्टेबल अशोक कुमार यादव, कांस्टेबल इन्द्रजीत और कांस्टेबल विष्णु शरण तिवारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button