जयपुरराजस्थानराष्ट्रीय

Top News : यह सच है की हमारे विरोधियों में विदेशी ताकतें भी शामिल है : शिवराज सिंह चौहान

जयपुर । भाजपा कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विदेशी ताकतों का दखल रहा है। यह सच है कि हमारे विरोधियों में विदेशी ताकतें भी शामिल है जो चाहती है कि किसी भी तरह देश में भाजपा की सरकार नहीं रहे। इसी बैठक में उपस्थित भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने भी लोकसभा चुनाव में विदेशी ताकतों के दखल की बात को दोहराया। उन्होंने कहा कि विदेश में बैठे कुछ लोगों के हित मोदी सरकार की नीतियों के चलते प्रभावित हो रहे थे। उनका असर देखने को मिला है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि अंग्रेजों को भारतीयों को दंड देना था, इसलिए वो भारतीय दंड संहिता लेकर आए। पीएम नरेन्द्र मोदी को भारत के नागरिकों को न्याय देना था, इसलिए वो भारतीय न्याय संहिता लेकर आए।सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि देश में 50-60 सीट कम आईं इसकी हमें पीड़ा है लेकिन हम आत्म चिंतन करते हुए इसका ठीकरा दूसरे पर फोड़ने लगते हैं। हमें यह सोचना होगा कि जब हम किसी पर अंगुली उठाते हैं तो शेष चार अंगुलियां हमारी ओर होती हैं। कार्यसमिति में केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने संबोधित किया।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button