उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : संयुक्त श्रीमाली महासभा की चंदौली इकाई का गठन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Shekhar pandey

Advertisements

चंदौली। संयुक्त श्रीमाली महासभा की चंदौली जिला इकाई का गठन समाज के वरिष्ठजनों और पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में सर्वसम्मति से किया गया। यह गठन समाज में एकता, संगठन और समग्र विकास की दिशा में एक सशक्त कदम माना जा रहा है।

गठन में रघुवर श्रीमाली को अध्यक्ष, भोला सैनी (मुगलसराय) को महामंत्री, अशोक श्रीमाली एवं मन्नू श्रीमाली को उपाध्यक्ष, रूपेश श्रीमाली को कोषाध्यक्ष, बजरंगी श्रीमाली और सोनू श्रीमाली को मंत्री तथा राहुल श्रीमाली सहित कई अन्य को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की शोभा वाराणसी जिला इकाई के नेतृत्व ने और बढ़ाई।
विशेष अतिथियों में वाराणसी जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार सैनीजिला उपाध्यक्ष संतोष सैनी (चंदौली)महामंत्री राजकुमार श्रीमाली एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक श्रीमाली उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक श्रीमाली ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति डॉ. कालूराम श्रीमाली के योगदान को प्रेरणास्रोत बताते हुए युवाओं को उनके आदर्शों से जुड़ने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष बृजेश सैनी ने संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं की भागीदारी को आवश्यक बताया।
उपाध्यक्ष संतोष सैनी ने महासभा के उद्देश्यों और कार्यशैली पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
वहीं महामंत्री राजकुमार श्रीमाली ने महात्मा ज्योतिबा फुले व सावित्रीबाई फुले के समाज सुधार आंदोलनों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आज के समय में भी प्रासंगिक बताया।

कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य बंधुओं के साथ बड़ी संख्या में युवा वर्ग की भी उत्साही सहभागिता देखने को मिली।

कार्यक्रम का मुख्य संदेश:
“जब संगठन सशक्त होता है, तभी समाज का भविष्य सुरक्षित और सम्मानित होता है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button