
बांका । शादी के जैसे ही 15 दिन बीते दुल्हन कुछ और बोलने लगी और दूल्हा परेशान हो गया । महज कुछ दिन पहले हुई शादी का मामला अब पुलिस थाने पहुंच गया है। धूमधाम से शादी हुई। दूल्हा तैयार हुआ और दुल्हन भी तैयार हुई। बाराती आए। घर को सजाया गया। रिश्तेदार भी शादी में आए। सभी ने दूल्हा और दुल्हन को आशीर्वाद दिया। उनके सुखी जीवन की कामना की। उसके बाद सभी अपने घर को चले गए।
अब मामला थाने पहुंच गया है वहां पर हाई वोल्टेज ड्रामा चला। ऐसा क्या हुआ कि दुल्हन ने दूल्हे के साथ रहने से इनकार कर दिया। वो अपने ससुराल से भाग गई। अब न अपने मायके जाने को तैयार है, ना ही अपने ससुराल जाने को तैयार है । ये पूरा मामला बिहार के बांका जिले से जुड़ा हुआ है। जहां दुल्हन के फैसले को लेकर परिजन हैरान हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि दुल्हन ऐसा क्यों कर रही है। वो दूल्हे के साथ सुहागरात मना चुकी है। इसी बीच दुल्हन अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई।
उसने पति को छोड़ने के बाद सीधे पुलिस के पास पहुंचना जरूरी समझा। अपने मायके भी नहीं गई। इस घटना को लेकर गुरुवार को पुलिस स्टेशन में दिन भर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। दुल्हन दुर्गा कुमारी का कहना है कि कोई कुछ भी कर ले। वो रहेगी, तो सिर्फ और सिर्फ अपने प्रेमी के साथ। वो अपने मायके नहीं जाएगी। ससुराल तो बिल्कुल भी नहीं जाएगी।दुल्हन की बात सुनने के बाद ससुराल और मायके वालों के साथ पुलिस भी परेशान है। मामला बांका जिले के धरमपुर गांव का बताया जा रहा है।
जहां के बाथ थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव के रहने वाले पप्पू दास की बेटी की शादी 27 अप्रैल को धरमपुर गांव के ललित दास के बेटे कृष्ण दास से हुई थी। शादी के बाद दुर्गा ससुराल पहुंची। परिजनों के साथ रहने लगी। दुल्हन के रूप में उसने सुहागरात भी मनाया। उसके बाद वो एक दिन सुबह-सुबह उठकर ससुराल से भाग गई। सीधे पुलिस स्टेशन पहुंच गई। वहां जाकर उसने थाने में सारी बातों का खुलासा किया। पुलिस दुर्गा की बात को सुनकर हैरान है। पुलिस ने उसे पहले समझाया और ससुराल जाने को कहा।
दुल्हन दुर्गा सच में दुर्गा बन गई और ससुराल जाने से इनकार कर दिया।उसके बाद पुलिस ने दुर्गा के पिता और ससुराल वाले परिजनों को बुलाया। दूल्हा भी पहुंचा। सब लोगों ने मिलकर दुल्हन को समझाया। उसे लोक लाज का भय दिखाया। तरह-तरह से उसे समझाया गया। दुर्गा का सिर्फ यही कहना था कि वो सिर्फ अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। उसके बाद पति कृष्ण दास ने दिल को बड़ा किया है। और बताया है कि दुर्गा की खुशी में ही हमारी खुशी है।