उत्तर प्रदेश

UP News: युवक के खाते में अचानक 99 अरब से ज्यादा धनराशि आने से बैंक मैनेजर के उड़े होश

Advertisements

भदोही । दुर्गागंज थाना अंतर्गत अर्जुनपुर गांव निवासी एक युवक के खाते में अचानक 99 अरब से ज्यादा धनराशि आ जाने से बैंक मैनेजर के भी होश उड़ गए। मैनेजर के अनुसार, भानु प्रकाश के केसीसी खाते में बकाये के कारण ऐसा हुआ है। फिलहाल खाते को होल्ड कर दिया गया है।दुर्गागंज के अर्जुनपुर गांव निवासी भानुप्रकाश बिंद का सुरियावां के बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण बैंक में खाता है।

16 मई गुरुवार को अचानक उसके खाते में 99999495999.99 रुपये (99 अरब 99 करोड़ 94 लाख 95 हजार 999 रुपये) धनराशि दिखने लगी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना अर्जुनपुर निवासी खाता धारक भानुप्रकाश बिंद को दी।

सूचना मिलते ही वे भागे-दौड़े बैंक पहुंचे। इतनी बड़ी धनराशि खाते में देख भौचक रह गए। प्रभारी बैंक मैनेजर आशीष तिवारी ने बताया कि खाता धारक भानु प्रताप की केसीसी खाता था। खाते के माध्यम से इन्होंने खेत पर लोन ले रखा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button