राष्ट्रीय

Panjab News: गैस लीक होने से घर में फैली आग से तीन बच्चो समेत चार लोग झुलसे

पंजाब । खन्ना के गांव अलौड स्थित एक मकान में रविवार की रात खाना बनाते समय सिलेंडर में से गैस लीक होने से फैली आग से तीन बच्चो समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए । इनमें से दो बच्चों को खन्ना से चंडीगढ़ रेफर किया गया है। इस संबंध में बलबीर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी रविवार की रात को खाना बना रही थी। उसका बेटा, भतीजा और भतीजी पास बैठे थे। तभी उसकी पत्नी हाथ धोने चली गई। इसी दौरान सिलिंडर में से गैस लीक हुई और आग फैल गई। बच्चों की चीखें सुनकर घर में मौजूद बुजुर्ग जोगा सिंह उन्हें बचाने गया तो वह भी झुलस गया।घर में चीखें सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और आग को काबू करके बच्चों की जान बचाई। सिलिंडर को तुरंत घर से बाहर फेंक बड़ा हादसा टाला गया। झुलसे बच्चों की उम्र 6 से 14 साल है। वे करीब 40 फीसदी झुलस गए हैं।
झुलसे लोगों को समय पर इलाज नहीं मिल सका। पूर्व सरपंच ने बताया कि पहले इन्हें फतेहगढ़ साहिब के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button