उत्तर प्रदेशचंदौली

Chandauli : धीना पुलिस टीम ने देशी शराब की तस्करी करने वाले दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Shekhar pandey

Advertisements

चन्दौली, निष्पक्ष काशी । पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर अनंत चन्द्रशेखऱ, पुलिस अधीक्षक सदर व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद थाना धीना के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबीर से प्राप्त सूचना पर दिनांक 24.सितंबर समय 14.50 बजे रेलवे स्टेशन धीना के बाहर शराब ले जाते समय दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

जिनके कब्जे सें Radico बिन्डीज लईम शीरा निर्मित देशी शऱाब की कुल 90 पाउच देशी शराब बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 7000/- रूपये आंकी गयी है। पकड़े गये पहले अभियुक्त की पहचान रंजन कुमार पुत्र हरिनारायण निवासी ग्राम नया टोला देदौर थाना बख्तियारपुर जनपद पटना बिहार उम्र करीब 19 वर्ष तथा दूसरे अभियुक्त की पहचान विजय उर्फ विजय कुमार पुत्र लगनदेव निवासी ग्राम नया टोला देदौर थाना बख्तियारपुर जनपद पटना बिहार उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई है।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि वह उत्तर प्रदेश के दुकानों से शराब खरीदकर अधिक लाभ कमाने के लिये ट्रेनो से शराब बिहार ले जाकर ऊँचे दामो मे बेचकर मुनाफा कमाते हैं। वर्तमान समय में मुगलसराय, अलीनगर क्षेत्र मे शराब तस्करी की धर पकड़ लगातार होने के कारण पकड़े जाने के डर से छोटे रेलवे स्टेशन सें तस्करी का काम शुरु किया गया था परन्तु यहा भीं पुलिस द्वारा पकड लिया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुं.अ.सं. 94/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना धीना चन्दौली का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम धीना थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद का0 अमित सिंह शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button