उत्तर प्रदेशचंदौली

मासूम से दुष्कर्म मामले में सीओ के नाम थाना प्रभारी को सौंपा पत्रक, कड़ी कार्रवाई की मांग

शुभम मोदनवाल

Advertisements

चकिया, चंदौली। नगर में मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामले को लेकर शनिवार को क्षेत्राधिकारी चकिया के नाम थाना प्रभारी अर्जुन सिंह को पत्रक सौंपकर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की गई। पत्रक में आरोपी के खिलाफ मुकदमे की प्रभावी पैरवी करते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कड़ी सजा सुनिश्चित कराने तथा पीड़ित परिवार को शासन की संबंधित योजना के तहत 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई। साथ ही पीड़ित बच्ची के भविष्य के लिए सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। सभासद ज्योति गुप्ता ने कहा कि मासूम के साथ हुई घटना बेहद गंभीर है और पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए। इस दौरान शिवरतन गुप्ता, सुदर्शन गुप्ता, सभासद ज्योति गुप्ता, रवि गुप्ता, शुभम मोदनवाल, राजन साहू,सोनू गुप्ता, ईशान गुप्ता, राजकिशोर गुप्ता, आलोक साहू, प्रदीप गुप्ता एवं दीपक चौहान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button