Election : वोट इस प्रकार डाले की यदि अयोध्या जाए तो भगवान श्री राम की प्रतिमा से आंख मिला सके : सांसद मनोज तिवारी

वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए रविवार को पंचक्रोशी पर आयोजित एक सभा में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे तो पीओके का रास्ता साफ हो जाएगा। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता मोदी के सिपाही हैं। उनका सिपाही है उनका सिपाही होना गर्व की बात है। मनोज तिवारी ने कहा कि वोट इस प्रकार डालें की यदि अयोध्या जाएं तो भगवान राम की मूर्ति से आंख मिला सकें। पीएम ने घर घर गैस कनेक्शन,शौचालय व आवास उपलब्ध करवाया।
जिससे लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठकर जीवन यापन कर सकें। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर लोगों को भाजपा के कार्यों की जानकारी देने को कहा। सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस महिषासुर के रास्ते पर है। यूक्रेन व रूस के लड़ाई के बीच मेडिकल की पढ़ाई कर रहे 23 हजार बच्चे फंसे थे। प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों से बात कर सभी बच्चों को सुरक्षित वापस लाए। इससे भारत का गौरव बढ़ा।
इसलिए वापस मोदी को लाना है। भाजपा की देन है कि वर्षों से तिरपाल में रहे भगवान राम के लिए मंदिर बनवाया।सूबे के कैबिनेट मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री लगभग 80 करोड़ लोगों को राशन उपलब्ध करवा रहे हैं। इस दौरान अरविंद सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, सभासद राजेश यादव, अभय पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।