Varanàsi News : अनन्या क्लब का नवरात्रि उत्सव धूमधाम से सम्पन्न

वाराणसी। अनन्या क्लब ने नवरात्रि उत्सव को धूमधाम से लोटस ग्रैंड होटल में मनाया। सभी महिला सदस्य पारंपरिक गुजराती परिधानों में सजी थीं, और गरबा और डांडिया के माध्यम से पारंपरिक नृत्य और गीत-संगीत का आयोजन किया गया। मां दुर्गा की आराधना और भारतीय संस्कृति एवं परंपरा का स्मरण इस विशेष अवसर पर किया गया। कार्यक्रम का मुख्य संयोजन अनुपमा राय द्वारा किया गया था।


दीप प्रज्वलन की रस्म आरती भार्गव, प्रिया मिश्र, मीना त्रिवेदी, पूजा दीक्षित, पूजा मोहले, अनुपमा राय, डॉ. कीर्ति मिश्रा, माधुरी दूबे, और श्रद्धा त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से निभाई। इस उत्सव में क्लब की अन्य सदस्याएं जैसे रीना, सीमा, प्रतिमा, काजल, ऋषिका, सुचित्ता, और रुचि ने भी सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम का संचालन अंजू दूबे ने कुशलता से किया। शानदार सजावट और स्वादिष्ट भोजन ने आयोजन की शोभा और बढ़ाई, जिससे यह उत्सव बड़ी सफलता के साथ सम्पन्न हुआ।