Varanàsi : सारनाथ पुलिस टीम ने धोखाधड़ी कर शादी करवाने के मामले में फरार 25 हजार का इनामिया को किया गिरफ्तार

वाराणसी । सारनाथ पुलिस टीम ने धोखाधड़ी कर पैसा लेकर राजस्थान के एक युवक से शादी कराने के मामले डेढ़ वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को मंडुआडीह के कैलाश आश्रम रानीपुर से गिरफ्तार किया है।उसके ऊपर 25 हजार रुपया इनाम था। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें आरोपी पुलिसकर्मी भी शामिल थे। इस संबंध में सारनाथ सहायक पुलिस आयुक्त अतुल अंजान त्रिपाठी ने सारनाथ थाने पर पत्रकारों को बताया कि महावीर नगर मेडता सीटी, थाना–मेडता, जिला नागौर (राजस्थान) के वेंकटेश्वर तिवाडी ने आरोप लगाया था कि विजय जैन ने मेरी शादी करवाई। इसके बदले उन्होंने यूपी की रस्म बताकर औरत के परिवार एवं स्वयं के लिए पैसे की मांग की।
इसके बाद मेरे दोस्त कैलाश व रणजीत के खाते से विजय के खाते में डेढ़ लाख रुपया भेजा गया। इसके अलावा कोर्ट एवं पंडित का खर्च भी लिया था। इसके बाद वेंकटेश्वर को काशीराम आवास में संगीता मिश्रा से मिलाया गया। संगीता ने शादी के नाम पर पांच हजार रुपया एवं मिठाई नेग के तौर पर स्वीकार किया। 23 मई 2023 को न्यायालय में शादी करवाने के बाद जब वेंकटेश्वर तिवाडी संगीता को लेकर राजस्थान जाने लगे, इस बीच संगीता ने फोन से किसी को सूचना दी। लगभग दो किलोमीटर दूर जाने के बाद सारनाथ थाना के पुलिस अधिकारी बताते हुए प्रशांत सिंह ने गाड़ी रोक दिया, कहा कि यह शादी जबरदस्ती हुई है। संगीता ने भी हां में हां मिला दिया। इसी समय दीपक सिंह एवं विनय भी मौके पर आ गए और मामला रफ़ादफा करने के लिए दो लाख रुपए की मांग की। एक लाख 75 हजार पर बात बनी। इसके बाद वेंकटेश्वर तिवाडी ने सारनाथ थाने में 25 मई 2023 को लगभग 10 लोग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मियों के साथ सात लोग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस प्रकरण में आरोपी विजय कुमार फरार था। इस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। इलेट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से विजय कुमार मंडुआडीह के कैलाश आश्रम रानीपुर में किराए के मकान में हैं।थानाध्यक्ष विवेक कुमार त्रिपाठी टीम के साथ पहुच कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में विजय ने बताया कि वह मूलरूप से पीपाट सिटी नागौरी वास, थाना,सीटी, जिला,जोधपुर (राजस्थान) का मूल निवासी है।