उत्तर प्रदेशवाराणसी

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में कर्मचारियों के उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी, 25 अगस्त 2026। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, जनपद शाखा वाराणसी की कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को कोषागार कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन उपाध्यक्ष हरेंद्र यादव ने किया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विगत वर्षों में सेवानिवृत्त हो चुके संगठन के पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही संगठन का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों को कार्यकारिणी में शामिल कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

जिलाध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद के कुछ विभागों में अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कमी के बावजूद कार्यरत कर्मचारियों पर लगातार काम का दबाव है, जिससे वे मानसिक दबाव में कार्य कर रहे हैं और इसका सीधा असर कार्यक्षमता पर पड़ रहा है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों का उत्पीड़न नहीं रुका तो संगठन लामबंद होकर संबंधित विभाग के अधिकारियों का घेराव करेगा और कर्मचारियों के हित में आंदोलन किया जाएगा।

बैठक के अंत में जिला मंत्री श्याम राज यादव ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

बैठक में मंडल अध्यक्ष दिवाकर द्विवेदी, राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र गुप्ता, विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह, सलाहकार एवं मार्गदर्शक मंडल के अशोक कुमार सिंह समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button