फेसबुक मैसेंजर पर अश्लील वीडियो शेयर करने का आरोपी गिरफ्तार

Shekhar pandey
वाराणसी। चौक थाना पुलिस ने फेसबुक मैसेंजर के जरिए नाबालिग से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री और अन्य अश्लील वीडियो इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से प्रसारित करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक सौरभ शाही की लिखित सूचना के आधार पर चौक थाने में मुकदमा अपराध संख्या 141/2026, धारा 67(बी) आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि सरताज अहमद उर्फ राजू (42) द्वारा फेसबुक मैसेंजर के एक ग्रुप में नाबालिग से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो सहित अन्य अश्लील वीडियो शेयर किए गए।
मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक चौक दिलीप कुमार मिश्रा द्वारा की जा रही थी। विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने 26 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 1:10 बजे मिन्ने खां मस्जिद के पास से आरोपी सरताज अहमद उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक सौरभ शाही, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार सिंह, रिजर्व पुलिसकर्मी उदय सिंह और किशन शर्मा शामिल रहे।







