उत्तर प्रदेशवाराणसी

एपेक्स हॉस्पिटल, वाराणसी में हार्ट फेल्योर के उपचार पर अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ संवाद

Ashutosh pandey

Advertisements

वाराणसी। एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं पीजीआई, वाराणसी के कार्डियोलॉजी विभाग द्वारा चेयरमैन प्रो डॉ एसके सिंह की संरक्षता में वैज्ञानिक संवाद से समृद्ध चिकित्सकीय ज्ञान द्वारा बेहतर हृदय देखभाल के उद्देश्य से VERI 5 Hospital Dialogues – International Speaker Program के अंतर्गत हार्ट फेल्योर के आधुनिक उपचार एवं क्लिनिकल प्रैक्टिस पर केंद्रित वैज्ञानिक संवाद का आयोजन किया गया।
एपेक्स हॉस्पिटल हृदय रोग संस्थान, वाराणसी के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट, डॉ. अकदस मुमताज़ द्वारा वैज्ञानिक चर्चा सत्र का संचालन करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय फेकल्टी डॉ. डेविड सिम, सीनियर कंसल्टेंट, कार्डियोलॉजी विभाग एवं डायरेक्टर, हार्ट फेल्योर प्रोग्राम और क्लिनिकल ट्रायल्स, नेशनल हार्ट सेंटर, सिंगापुर, पूर्व अध्यक्ष, हार्ट फेल्योर सोसाइटी, सिंगापुर एवं VICTORIA ट्रायल के सिंगापुर नेशनल लीड द्वारा बिगड़ते हार्ट फेल्योर में VICTORIA ट्रायल के साक्ष्य एवं क्लिनिकल परिणाम, Vericiguat की शुरुआती शुरुआत से संबंधित वैज्ञानिक चर्चा, डाययूरेटिक्स की बढ़ती आवश्यकता और बिगड़ते हार्ट फेल्योर का आकलन और भारत की नियमित क्लिनिकल प्रैक्टिस में पाँच प्रमुख उपचार संबंधी सिफारिशों का अनुप्रयोग आदि प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई। विशेषज्ञ पैनल में एपेक्स के कार्डियक सर्जन (CTVS) डॉ. मोहित सक्सेना एवं इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. बालाजी वी. लोहिया और डॉ. आशीष जायसवाल ने चर्चा में भाग लिया। एपेक्स हॉस्पिटल के क्रिटिकल केयर चिकिसकों डॉ साधना श्रीवास्तव, डॉ रवि प्रकाश, कैथ लैब टेकनोलॉजिस्ट, सीसीयू क्लीनिकल एसिस्टेंट सहित एमएससी नर्सिंग कार्डियक एवं एमपीटी कार्डियो, कार्डियोलॉजी टेकनोलॉजिस्ट फैकल्टी एवं छात्र-छात्राओं ने हार्ट फेल्योर केंद्रित वैज्ञानिक संवाद से समृद्ध चिकित्सकीय ज्ञान का लाभ उठाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button