मनोरंजन

Sooting: शूटिंग के दौरान स्थानीय लोग हो या पर्यटक हर कोई अजय देवगन की झलक पाने के लिए दिखे बेताब

Advertisements

श्रीनगर । ऐतिहासिक लाल चौक स्थित घंटा घर के पास आगामी फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड स्टार अजय देवगन को देखने के लिए स्थानीय लोग हो या पर्यटक हर कोई एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे।अभिनेता जैकी श्रॉफ, निर्देश रोहित शेट्टी और उनकी टीम फिल्म के अंतिम चरण की शूटिंग के लिए घाटी में पहुंचे। बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने जम्मू कश्मीर के लोगों और प्रशासन को लेकर खास संदेश पोस्ट किया।

अभिनेता ने समर्थन के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह कश्मीर की धरती खूबसूरत है, वैसे ही यहां के लोग भी खूबसूरत हैं। उन्होंने कहा, ‘यहां के लोग अविश्वसनीय रूप से मददगार है। प्रशासन भी बहुत सहयोगी है।

एक्शन निर्देशक सुनील रोड्रिग्स ने कहा कि फिल्म सिंघम की शूटिंग के लिए कश्मीर में आकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे यहां कई बार शूटिंग का आनंद मिला है और प्रत्येक अनुभव वास्तव में अविस्मरणीय रहा है।’ ‘स्थानीय प्रशासन और नागरिकन हमेशा अविश्वसनीय रूप से सहायक और मददगार रहे हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button