राष्ट्रीय
Jharkhand News: मिट्टी धंसने से तीन महिलाए जिंदा दफन , पांच अन्य महिलाए घायल

झारखंड । सिंहभूम जिले के बहारागोरा पुलिस स्टेशन के समीप मटियाना गांव में मिट्टी धंसने से तीन महिलाएं जिंदा दफन हो गईं। हादसे में पांच अन्य महिलाएं घायल हुई हैं। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि सिंहभूम जिले के बहारागोरा पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले मटियाना गांव में पीड़ित महिलाएं घर में पुताई के लिए मिट्टी खोद रहीं थी। उसी दौरान मिट्टी भरभराकर उन पर गिर गई, जिससे महिलाएं मिट्टी में दब गईं। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गईं। हादसे में घायल हुए पांच अन्य लोगों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थानीय विधायक समीर मोहंती ने घायलों को शिफ्ट करने के लिए आर्थिक मदद दी।