उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanàsi : पाल विकास समिति वाराणसी कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन

Advertisements

वाराणसी। दिनांक 12 दिसम्बर, आज फुलवरिया सिथत नुरूद्दीन पुर में पाल विकास समिति वाराणसी कार्यालय का भव्य उद्घाटन हुआ। कार्यालय का उद्धघाटन पाल विकास समिति के पुर्वांचल अध्यक्ष रामाश्रय पाल की माता श्रीमती रामपति देवी के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। इस मौके पर विनोद पाल ‘छितौनी’ को कार्यालय का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाल, जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल पाल ‘प्रधान’, महानगर अध्यक्ष संतोष पाल, वरिष्ठ समाजसेवी एवं संरक्षक नरेन्द्र नाथ पाल, पुर्वांचल अध्यक्ष व पूर्व ग्राम प्रधान फुलवरिया रामाश्रय पाल, मीडिया प्रभारी नत्थू पाल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री गणेश पाल, विजय पाल ‘मास्टर साहब’, आनन्द पाल पत्रकार, डॉ आर के पाल, विनोद पाल छितौनी, संजय पाल, पंचम पाल पूर्व ग्राम प्रधान फुलवरिया, रमेश पाल, डॉ आर जे पाल, सुधीर पाल ‘मुन्ना’, सी एल पाल, सुभाष पाल पंचकोसी, रामजतन पाल, जिया लाल पाल, छेदी लाल पाल सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button