उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi News: श्रद्धालुओ की सुविधा को लेकर बाबा धाम में पुजारी के वस्त्रों में पुलिस कर्मी की तैनाती को लेकर उठे सवाल

Advertisements

वाराणसी। बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भ गृह में श्रद्धालुओं की सुविधा और सहयोग के लिए पुजारी के वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाए जाने को लेकर सपा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज राय धूपचंडी ने विश्वनाथ मंदिर में पुलिसकर्मियों की तैनाती की नई व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग में हम शिकायत दर्ज कराएंगे। आदर्श आचार संहिता लागू है और यह सब चुनावी लाभ के लिए किया जा रहा है। पुलिस का मनमाने तरीके से इस्तेमाल उचित नहीं है। सार्वजनिक स्थान पर पुलिस की गरिमा उसकी वर्दी में ही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी एक्स में लिखा है ‘पुजारी के वेश में पुलिसकर्मियों का होना किस ‘पुलिस मैन्युअल’ के हिसाब से सही है? इस तरह का आदेश देनेवालों को निलंबित किया जाए। कल को इसका लाभ उठाकर कोई भी ठग भोली-भाली जनता को लूटेगा तो उप्र शासन-प्रशासन क्या जवाब देगा’।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button