उत्तर प्रदेशवाराणसी
Varanasi : श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को पंक्तिबद्ध श्रद्धालुओं पर अधिकारियों द्वारा पुष्पवर्षा कर किया गया भव्य स्वागत

Shekhar pandey
वाराणसी, निष्पक्ष काशी ।श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रावण मास के द्वितीय सोमवार का आरम्भ दिनांक 21 जुलाई 2025 को प्रातः कालीन बेला में भगवान श्री काशी विश्वनाथ की मंगला आरती के साथ श्रद्धापूर्वक किया गया। आरती के उपरांत धाम के बाहर मैदागिन एवं गोदौलिया की तरफ पंक्तिबद्ध श्रद्धालुओं पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारीगणों की उपस्थिति में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास सभी श्रद्धालुओं का सुव्यवस्थित एवं सुगम दर्शन सुनिश्चित कराने हेतु सभी संभव एवं आवश्यक व्यवस्थाएं निरंतर सुनिश्चित कर रहा है।




