उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : रोपवे निर्माण से प्रभावित बाजारों को लेकर व्यापारियों ने मंडलायुक्त व नगर आयुक्त से की मुलाकात

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। महानगर उद्योग व्यापार समिति का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को वाराणसी के मंडलायुक्त एस राजलिंगम एवं नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल से मुलाकात कर शहर के सुनियोजित विकास एवं सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर वार्ता की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि रोपवे निर्माण से लक्सा से गिरिजाघर एव गोदौलिया आने वाले मार्ग को विगत कई महीने से दो पहिया वाहन तथा पैदल आवागमन बंद किए जाने से नागरिको, तीर्थयात्रियों एवं ग्राहकों को बाबा विश्वनाथ एवं माँ गंगा की आरती आदि मे परेशानी के साथ ही हजारो दुकानों का व्यापर चौपट हो गया है। बेनियाबाग, रामापुरा, लक्सा एवं मैदागिन से ऑटो एवं इ रिक्शा नहीं चलने से बुजुर्ग, महिलाएं, तीर्थयात्री नही आ पाने से पूर्वांचल का व्यस्ततम बाजार प्रभावित हो रहा है, क्योंकि यह क्षेत्र काशी का प्राचीनतम और प्रमुख व्यापारिक केन्द्र है, ऐसे में आवागमन सुगम करना बहुत जरूरी है।

शहर के व्यस्ततम बाजारों में नगर निगम एवं वाराणसी विकास प्राधिकरण के कई ऐसे जगह है जिन्हे छोटी पार्किंग बनाकर सड़क पर खड़े वाहनों से सड़क जाम की दुर्व्यवस्था को दूर किया जा सकता है। पर्व पर मैदागिन से गोदौलिया एवं दशाश्वमेध एवं बासफाटक की तरफ़ दर्शनार्थियों के लिए रेलिंग लगाने के वाद पर्व एवं त्योहारों के बीतने के बाद भी संबधित ठेकेदार द्वारा रेलिंग को स्थाई रूप से छोड़ दिये जाने से जाम एवं मार्ग संकरा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मंडलायुक्त ने समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण हेतु सम्बंधित विभाग के अधिकारियो से वार्ता की एवं उन्हें जल्द से जल्द व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों की सुविधा हेतु रोपवे निर्माण के दौरान प्रतिबंधित मार्गो पर गोल्फ कार्ट चलाने का आशाश्वन दिया। नगर आयुक्त ने भी शहर में कई स्थानों पर निगम की जमीन पर छोटी एवं मल्टी स्टोरी पार्किंग एवं सुलभ शैचालय बनाने का भरोसा दिया।

प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से संरक्षक श्रीनारायण खेमका, अध्यक्ष प्रेम मिश्रा, महामंत्री अशोक जायसवाल, घनश्याम जायसवाल, गोकुल शर्मा, पंकज अग्रवाल, डॉ अंजनी मिश्रा, रजनीश कन्नौजिया, अमित सेवारामानी, राकेश जायसवाल, गौरव जायसवाल, राजेंद्र गुप्ता, सुरेश तुलस्यान, दीपक वासवानी आदि पदाधिकारीगण रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button