उत्तर प्रदेशवाराणसी

गौ संरक्षण के लिए तीन दिवसीय ‘गौ कथा’ का आयोजन 10 से 12 अप्रैल तक

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। गौ संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से प्रबुद्धजन काशी न्यास द्वारा 10, 11 व 12 अप्रैल को चिरईगांव के मुस्तफाबाद में तीन दिवसीय भव्य ‘गौ कथा’ का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को महामना मदन मोहन मालवीय पत्रकारिता संस्थान, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता में आयोजकों ने बताया कि कथा वाचक मोहम्मद फैज खान ने असिस्टेंट प्रोफेसर जैसे प्रतिष्ठित पद को त्यागकर अपना संपूर्ण जीवन गौ माता के संरक्षण व संवर्धन के लिए समर्पित कर दिया है। वे देश के विभिन्न राज्यों में जाकर ‘गौ कथा’ के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। गौ सेवा सद्भावना यात्रा के तहत वे अब तक 15 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा भी कर चुके हैं। आयोजकों ने कहा कि ‘गौ कथा’ का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से गौ आधारित अर्थव्यवस्था, जैविक खेती, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। समाज के सभी वर्गों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की गई तथा इस दौरान विस्तृत रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई। पत्रकार वार्ता को शशि भूषण सिंह, विश्वजीत सिंह, जितेंद्र सिंह ‘जितू’, रितेश श्रीवास्तव एवं डॉ. संजय सिंह गौतम,सुरेंद्र पटेल, रवि रंजन सिंह ने संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button