उत्तर प्रदेशवाराणसी

विनायक प्लाजा में मिला युवक का शव, “सॉरी” नोट मिलने से बढ़ा रहस्य

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। थाना सिगरा क्षेत्र स्थित विनायक प्लाजा की दूसरी मंजिल पर शुक्रवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतक के पास से मिले आईडी कार्ड के आधार पर उसकी पहचान भरत खन्ना के रूप में होने की संभावना जताई जा रही है। आईडी कार्ड पर तमिल भाषा में विवरण दर्ज होने के कारण आशंका है कि युवक दक्षिण भारत के किसी राज्य का निवासी था।

डीसीपी काशी जोन सौरभ दीक्षित ने बताया कि मृतक के शरीर पर ब्लेड से कटने के कई निशान मिले हैं। इनमें कुछ पुराने घाव और खरोंचें भी शामिल हैं। घटनास्थल से बरामद एक डायरी में “सॉरी” लिखा नोट मिला है, जिसे पुलिस शुरुआती तौर पर सुसाइड नोट मानकर जांच कर रही है।

डायरी में कुछ मोबाइल नंबर भी मिले हैं, जिनके आधार पर परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक वहां कब और कैसे पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button