उत्तर प्रदेशवाराणसी

24 लाख की धोखाधड़ी मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, चौक पुलिस की कार्रवाई

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी की चौक थाना पुलिस ने करीब 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी और धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को भदोही स्थित उसके फर्म कार्यालय से दबिश देकर हिरासत में लिया गया।

पुलिस के अनुसार पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीसीपी काशी जोन, एडीसीपी काशी जोन और एसीपी दशाश्वमेध के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक चौक दिलीप कुमार मिश्रा की टीम ने कार्रवाई की। 23 मई की शाम करीब 5:50 बजे पुलिस टीम ने भदोही के प्रजापतिपुर सरोई रोड स्थित फर्म कार्यालय पर दबिश देकर आरोपी मयंक जायसवाल (46) निवासी कटरा बाजार, भदोही को गिरफ्तार कर लिया।

बताया गया कि 3 अप्रैल 2026 को चौक थाने में एक व्यापारी ने लिखित शिकायत देकर लंबे समय से चले आ रहे व्यापारिक लेन-देन में विश्वास का दुरुपयोग करते हुए 24 लाख 18 हजार 916 रुपये की धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर थाना चौक में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी का पता लगाया। इसके बाद टीम ने भदोही पहुंचकर फर्म कार्यालय में दबिश दी, जहां आरोपी मौजूद मिला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा, महिला उपनिरीक्षक मानसी वर्मा, उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार त्रिपाठी, महिला उपनिरीक्षक मुन्नी कुमारी समेत पुलिस टीम शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button