उत्तर प्रदेशवाराणसी

लऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ने पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा, लाभार्थियों को शीघ्र लाभ दिलाने के निर्देश

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा हेतु आज सर्किट हाउस सभागार, वाराणसी में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत तथा नगर विकास मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की।
बैठक में रविंदर सिंह निदेशक यूपीनेडा द्वारा योजना की वर्तमान प्रगति, उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। माननीय मंत्री ने वाराणसी जनपद में कार्यरत वेंडरों से योजना के क्रियान्वयन की स्थिति एवं उनके समक्ष आने वाली व्यावहारिक समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। वेंडरों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं के समाधान हेतु उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। मंत्री ने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि प्री-कॉन्फिगर्ड मीटरों की स्थापना में तेजी लाई जाए तथा पूर्व से स्थापित मीटरों का कॉन्फिगरेशन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, जिससे लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बैंकों को भी निर्देशित किया कि पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृति प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाया जाए। ऋण हेतु न्यूनतम आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर समयबद्ध तरीके से ऋण स्वीकृत किया जाए तथा बिना उचित कारण किसी भी पात्र आवेदक का ऋण आवेदन निरस्त न किया जाए। बैठक में माननीय मंत्री ने यूपीनेडा द्वारा सौर ऊर्जा स्थापना के क्षेत्र में अप्रैल एवं मई माह में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष श्रेणी में स्थान प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय वेंडरों, उपभोक्ताओं, जिला प्रशासन तथा संबंधित विभागों के सामूहिक प्रयासों को देते हुए सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत पूरे देश में प्रथम स्थान पर स्थापित करने के लिए सभी संबंधित विभाग एवं संस्थाएं पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें, ताकि अधिक से अधिक परिवारों को सौर ऊर्जा का लाभ मिल सके और प्रदेश स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सके।
इस अवसर पर मंत्री द्वारा “सोलर दीदी” को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए तथा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनसहभागिता बढ़ाने पर बल दिया गया। बैठक में प्रबंध निदेशक, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी, निदेशक यूपीनेडा, नगर आयुक्त वाराणसी, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक, मुख्य प्रबंधक आरईसीएल, यूपीनेडा के प्रशासनिक अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button