उत्तर प्रदेशवाराणसी

पानदरीबा में चौरसिया समाज ने धूमधाम से मनाया चौरसिया पर्व, भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। नागपंचमी के पावन अवसर पर सोमवार, 17 अगस्त 2026 को बनारस के ऐतिहासिक पानदरीबा परिसर में अखिल भारतीय चौरसिया महासभा, श्री बरई सभा काशी एवं चौरसिया समाज बनारस के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चौरसिया समाज के लोग अपने परिवार के साथ शामिल हुए और धार्मिक उत्सव में सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय चौरसिया ने कहा कि नागपंचमी का पर्व चौरसिया समाज के लिए विशेष महत्व रखता है। समाज द्वारा इस दिन को चौरसिया दिवस/चौरसिया पर्व के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि यह पर्व चौरसिया समाज के कुल जनक चौऋषि महाराज की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के पदाधिकारियों द्वारा इस अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में वाराणसी में भी पिछले कई वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।

रुद्राभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधिवत पूजन-अर्चन किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में चौरसिया समाज के भाई-बहन एवं उनके परिवार शामिल हुए। पूरे परिसर में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।

इस अवसर पर अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के महानगर अध्यक्ष सोहनलाल चौरसिया, महामंत्री अनूप चौरसिया, अमित (अज्जू) चौरसिया, विजय चौरसिया, गणेश चौरसिया, विकास चौरसिया, कुंज बिहारी चौरसिया, मनीष चौरसिया, सुमित चौरसिया, अवनीश चौरसिया, दीपक चौरसिया, गौरव चौरसिया, रवि चौरसिया, सुनील चौरसिया, शिव कुमार चौरसिया, राजू चौरसिया, बिपिन चौरसिया, संजीव चौरसिया, रमाकान्त चौरसिया सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

श्री बरई सभा काशी के अध्यक्ष इन्द्रनाथ चौरसिया, महामंत्री बबलू वीसी, संतोष चौरसिया, अंजनी चौरसिया, चन्द्र मोहन चौरसिया, अमरनाथ चौरसिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button