शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने और धमकी देने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Shekhar pandey
वाराणसी। चौक थाना क्षेत्र में युवती को शादी का झांसा देकर कथित रूप से यौन संबंध बनाने, शादी से मुकरने, आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देने, पीछा करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में चौक पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को पीड़िता ने थाना चौक में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि मनीष चौहान ने शादी का विश्वास दिलाकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से इनकार करते हुए कथित तौर पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी लगातार उसका पीछा करता था और रास्ते में रोककर धमकाता था।
पुलिस के मुताबिक, 20 अगस्त को बर्नवाल धर्मशाला के पास आरोपी ने युवती को रोककर जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। इस दौरान युवती के पिता ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया और थाने ले गए।
मामले में थाना चौक पर मु0अ0सं0 0138/2026, धारा 69, 74, 78, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी मनीष चौहान पुत्र पप्पू कुमार चौहान, निवासी पड़ाव सुजाबाद, थाना रामनगर, वाराणसी, उम्र 21 वर्ष को बर्नवाल धर्मशाला के पास से गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक चौक दिलीप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में निरीक्षक उमेश चन्द्र विश्वकर्मा, उपनिरीक्षक प्रशान्त शिवहरे, कांस्टेबल राहुल कुमार यादव, रिजर्व कांस्टेबल विवेक शुक्ला और रिजर्व कांस्टेबल नितेश कुमार कन्नौजिया शामिल रहे। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।







