उत्तर प्रदेशवाराणसी

सुमंगल ज्वेलर्स की 9वीं भव्य आभूषण प्रदर्शनी शुरू, ‘तारिणी’ संग्रह बना आकर्षण

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। सिगरा स्थित सुमंगल ज्वेलर्स की 9वीं भव्य आभूषण प्रदर्शनी एवं बिक्री का शुभारंभ शुक्रवार को परम पूज्य गुरुजी बाल व्यास श्री श्रीकांत शर्मा जी के कर कमलों द्वारा हुआ। तीन दिवसीय प्रदर्शनी 21 से 23 अगस्त तक आयोजित की जा रही है।

प्रदर्शनी में सोने, हीरे, कुंदन और मंदिर शैली के आकर्षक आभूषणों का नया संग्रह प्रदर्शित किया गया है। ‘तारिणी’ संग्रह इस प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण है, जिसमें भारतीय मंदिर कला से प्रेरित हल्के और आधुनिक आभूषण पेश किए गए हैं।

उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राहक एवं अतिथि पहुंचे और आभूषणों की सराहना की। इस दौरान गुरुजी श्री श्रीकांत शर्मा जी का अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला से सम्मान किया गया।

सुमंगल ज्वेलर्स की ओर से प्रदर्शनी के दौरान आभूषणों की बनवाई पर 100 प्रतिशत तक की विशेष छूट भी दी जा रही है। वर्ष 1967 से ग्राहकों का विश्वास अर्जित कर रहा सुमंगल ज्वेलर्स इस आयोजन के माध्यम से अपनी समृद्ध परंपरा और उत्कृष्ट कारीगरी को प्रस्तुत कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button