उत्तर प्रदेशवाराणसी

रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता , ईमानदारी एवं मानवीय संवेदनशीलता की भूरि भूरि की गई प्रशंसा

Ashutosh pandey

Advertisements

वाराणसी, 27 अगस्त। मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पंकज चुघ के नेतृत्व में वाराणसी मंडल रेलवे सुरक्षा बल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं सहायता, संकट में मिले बच्चों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने तथा रेल संपत्ति की चोरी एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए निरंतर सघन निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 26 अगस्त 2026 को गाड़ी संख्या 15112 डाउन के प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर खड़े होने के दौरान जनरल कोच में एक 17 वर्षीय नाबालिग बालिका अस्वस्थ अवस्था में मिली। ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल विनय कुमार राय द्वारा सूचना दिए जाने पर उप निरीक्षक भोला प्रसाद राम तत्काल मौके पर पहुंचे तथा प्रभारी निरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट वाराणसी सिटी को सूचित किया। रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस के कर्मचारियों की सहायता से बालिका को सुरक्षित रूप से स्टेशन के मुख्य द्वार तक लाया गया तथा 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी गई।

महिला कांस्टेबल शशिकला भारती की निगरानी में बालिका को उपचार हेतु जिला अस्पताल, कबीर चौरा, वाराणसी में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद चिकित्सक द्वारा डिस्चार्ज किए जाने पर बालिका को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट वाराणसी सिटी लाया गया। तत्पश्चात चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को सूचना दी गई। चाइल्ड हेल्पलाइन के केस वर्कर के पोस्ट पर उपस्थित होने के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर बालिका को सुरक्षित रूप से उनके सुपुर्द कर दिया गया। इसी क्रम में ऑपरेशन अमानत के तहत दिनांक 26 अगस्त 2026 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट औड़िहार द्वारा रेलवे स्टेशन औड़िहार पर छूटा हुआ हरे रंग का झोला एवं उसमें रखी किताब बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सुरक्षित सुपुर्द किया गया। दिनांक 24 अगस्त 2026 को श्री मनीष कुमार, निवासी भुरकुरा, जखनियाँ, जनपद गाजीपुर, गाड़ी संख्या 15112 से जखनियाँ जाने के लिए औड़िहार स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेन में सवार होने के दौरान उनका हरे रंग का झोला स्टेशन पर छूट गया था, जिसकी सूचना उन्होंने रेल मदद 139 पर दर्ज कराई। सूचना प्राप्त होने पर औड़िहार स्टेशन पर ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल चन्द्रशेखर पाण्डेय द्वारा खोजबीन कर झोला बरामद किया गया तथा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट औड़िहार पर सुरक्षित रखा गया। दिनांक 26 अगस्त 2026 को आवश्यक पहचान संबंधी दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत उप निरीक्षक अर्चना उपाध्याय द्वारा कांस्टेबल कलावती की उपस्थिति में झोला एवं उसमें रखी लगभग ₹500/- मूल्य की किताब यात्री को सही-सलामत सुपुर्द कर दी गई। इसी क्रम में दिनांक 25 अगस्त 2026 को DSCR/BSB से सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 15113 एक्सप्रेस के कोच संख्या S-1, बर्थ संख्या 31 पर एक ट्रॉली बैग छूट गया है। सूचना मिलते ही थावे स्टेशन पर ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल सूर्य नारायण यादव द्वारा संबंधित कोच में पहुंचकर ट्रॉली बैग बरामद किया गया तथा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट थावे पर सुरक्षित जमा कराया गया। दिनांक 26 अगस्त 2026 को यात्री श्री आकाश शर्मा, निवासी ग्राम मुबारकपुर, थाना मिलक, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश, आवश्यक पहचान एवं यात्रा संबंधी दस्तावेजों के साथ पोस्ट पर उपस्थित हुए।

विवरण एवं दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत सहायक उप निरीक्षक हृदयानंद तिवारी द्वारा कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में ट्रॉली बैग एवं उसमें रखे सामान को यात्री को सही-सलामत सुपुर्द कर दिया गया। यात्री के अनुसार बैग में खाने-पीने का सामान एवं इस्तेमाल किए हुए कपड़े थे, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹3,000/- थी। सामान प्राप्त होने पर यात्री ने रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इसी क्रम में दिनांक 26 अगस्त 2026 को बैतालपुर क्षेत्र में रेलवे सुरक्षा बल टीम द्वारा सघन निगरानी के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। समपार संख्या 133 AC के निकट एक मोडिफाइड मोटरसाइकिल, जिसके पीछे सामान ढोने के लिए ट्रॉलीनुमा डोंगा लगा था, पर सवार दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। जांच के दौरान तीन प्लास्टिक की बोरियों से क्रमशः 14, 20 एवं 25 अदद, कुल 59 पेंड्राल क्लिप (ERC) बरामद की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹5,015/- है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पप्पू खान (23 वर्ष) एवं समीर अंसारी (19 वर्ष) के रूप में हुई। दोनों के विरुद्ध रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम की धारा 3 के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट देवरिया सदर पर अपराध संख्या 05/26 पंजीकृत किया गया है। इसी क्रम में 24 अगस्त 2026 को मंडल सुरक्षा निरीक्षक कक्ष/वाराणसी से सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 15083 के कोच संख्या S-4, बर्थ संख्या 54 पर एक यात्री का ट्रॉली बैग छूट गया है। सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन बलिया पर ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल जयप्रकाश यादव द्वारा गाड़ी को अटेंड कर ट्रॉली बैग को सुरक्षित उतारा गया तथा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, बलिया पर सुरक्षित रखा गया। दिनांक 26 अगस्त 2026 को यात्री के पिता श्री भरत पाण्डेय पोस्ट पर उपस्थित हुए। आवश्यक विवरण एवं यात्री से मोबाइल पर संपर्क कर ट्रॉली बैग की पहचान का सत्यापन किया गया। सत्यापन के उपरांत उप निरीक्षक विकास कुमार पाण्डेय द्वारा गवाह हेड कांस्टेबल गोपाल राम की उपस्थिति में ट्रॉली बैग को उसके वास्तविक स्वामी के पिता को सही-सलामत सुपुर्द कर दिया गया। बैग में पुराने इस्तेमाल किए हुए कपड़े थे, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹2,000/- थी। सामान वापस मिलने पर श्री भरत पाण्डेय ने रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता, ईमानदारी एवं मानवीय संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button