Blog

हेल्पिंगहैंड्स फाउंडेशन ने कांवड़ियों और शिवभक्तों के लिए लगाया निःशुल्क मेडिकल कैंप

Ashutosh pandey

Advertisements

वाराणसी। हेल्पिंगहैंड्स फाउंडेशन द्वारा श्रावण माह में भक्ति और आस्था के बीच मानव सेवा की सुंदर मिसाल स्थापित करते हुए लक्सा निदान केंद्र के निकट कांवड़ियों एवं शिवभक्तों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से निःशुल्क मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। तपती गर्मी, लंबी पैदल यात्रा और लगातार बढ़ती भीड़ के बीच यह स्वास्थ्य शिविर श्रद्धालुओं के लिए राहत और सहारे का केंद्र बना। कैंप में श्रद्धालुओं की निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण जैसे रक्तचाप, बुखार, मांस-पेशियों में दर्द एवं खिंचाव आदि की जांच करते हुए आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। शिवभक्तों और कांवड़ियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। इस जनसेवा अभियान में फाउंडेशन के सक्रीय सदस्यों डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. प्रियरंजन, अध्यक्ष वैभव श्रीवास्तव, राहुल राय, सक्रीय समाज सेवी बबलू बिन्द सहित प्रदीप, संजय, रितेश, सचिन, विकास आदि ने सक्रिय सहभागिता निभाई और श्रद्धालुओं की सेवा में अपना योगदान दिया। डॉ तरुण के सौजन्य से आयोजित यह शिविर आस्था और भक्ति का पर्व नहीं, बल्कि सेवा और मानवता का भी संदेश देता है। इसी भावना के साथ कांवड़ियों और शिवभक्तों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का यह प्रयास किया गया, ताकि श्रद्धालु स्वस्थ रहते हुए अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button