शादी समारोह आयोजित करने की कोशिश, सीलिंग के बावजूद तीन गेट खुले होने का आरोप; सभी गेट सील नहीं हुए तो हाईकोर्ट जाएंगे

Shekhar Pandey
वाराणसी। सील किए जाने के बावजूद आर.के. मैरेज लॉन में शादी समारोह आयोजित करने की प्रजापति कुंभकार हितकारिणी सभा के पदाधिकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से लॉन के चार प्रवेश द्वारों में से केवल एक गेट सील किया गया है, जबकि अन्य तीन गेट खुले होने के कारण अवैध गतिविधियां जारी हैं। उन्होंने प्रशासन से सभी गेटों को तत्काल सील करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सभी गेट सील नहीं किए गए तो वे इलाहाबाद हाईकोर्ट की शरण लेंगे। इस दौरान परिसर में किसी भी प्रकार के कब्जे या प्रदर्शन की स्थिति उत्पन्न होने पर जिला एवं पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। प्रेसवार्ता में मंत्री जान्हवी देवी प्रजापति के प्रतिनिधि एवं विधिक सलाहकार समिति के सदस्य संजय प्रजापति ने बताया कि प्रजापति कुंभकार हितकारिणी सभा वर्ष 1963 में पंजीकृत संस्था है। संस्था के अंतर्गत वर्ष 1971 से संचालित विद्यालय चक्रधारी निधि मंदिर पर कोविड काल के दौरान वर्ष 2021 में लल्लापुरा निवासी दबंग रतन प्रजापति कथित रूप से स्वयं को संस्था का पदाधिकारी घोषित कर कब्जा कर संस्था की संपत्तियों का आर्थिक दोहन शुरू कर दिया गया। संजय प्रजापति ने आरोप लगाया कि रतन प्रजापति, राजेश प्रजापति पुत्र शीतला प्रसाद निवासी लल्लापुरा, राजेश प्रजापति पुत्र खदेरू निवासी हबीबपुरा, अजीत वर्मा निवासी फुलवरिया, मनोज प्रजापति निवासी बड़े गैबी, राहुल प्रजापति सहित अन्य लोगों ने संस्था की संपत्तियों पर अवैध गतिविधियां शुरू कीं। आरोप यह भी है कि फर्जी दस्तावेजों एवं स्टांप के माध्यम से मैरेज लॉन का संचालन किया जा रहा है। संस्था के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों को विरोध करने पर धमकी दिए जाने तथा वर्ष 2025 से विद्यालय बंद होने के कारण प्रजापति समाज में नाराजगी व्याप्त है। पदाधिकारियों के अनुसार, हाईकोर्ट के आदेश एवं संबंधित प्रशासनिक निर्देशों के क्रम में बिना आवश्यक लाइसेंस, अग्निशमन विभाग की एनओसी तथा सुरक्षा मानकों के संचालन पर रोक लगाई गई थी। इसके बावजूद कथित अवैध संचालन जारी रहने की शिकायत पर 19 नवंबर को प्रशासन, वीडीए एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने परिसर स्थित मैरेज लॉन को सील कर दिया था। हालांकि, चार में से केवल एक गेट सील किए जाने के कारण अन्य प्रवेश द्वारों से गतिविधियां जारी है। प्रेसवार्ता में मुख्य संरक्षक रामनयन वर्मा, पूर्व अभियंता चेखुर प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र चक्रवाल ‘राजू’, विनोद वर्मा, गुलाब प्रसाद, अध्यक्ष कृपाशंकर प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट रामदुलार प्रजापति, महिला उपाध्यक्ष निशा प्रजापति, मंत्री जान्हवी प्रजापति, उपाध्यक्ष मदन लाल, उपमंत्री पवन कुमार, महिला उपमंत्री माया वर्मा, आय-व्यय पर्यवेक्षक लक्ष्मी नारायण, संगठन मंत्री सोनी चक्रवाल, पुस्तकालय मंत्री एडवोकेट आशीष प्रजापति, पूरे वरिष्ठ उपाध्याय सोमनाथ प्रजापति, मनोज कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष शोभनाथ प्रजापति एवं राजकुमार प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



