पंडित छन्नूलाल मिश्र कल्चरल क्लब केबीपीजी कालेज मिर्जापुर द्वारा आयोजित अतिथि व्याख्यान एवं मंच प्रदर्शन कार्यक्रम संपन्न

पवन श्रीवास्तव
मिर्जापुर, वाराणसी। कन्हैयालाल बसंतलाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को संस्कृति विभाग (उ०प्र० सरकार), लखनऊ एवं भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा प्रायोजित “पं० छन्नूलाल मिश्र कल्चरल क्लब” के० बी० पी० जी० कालेज मीरजापुर द्वारा आयोजित “अतिथि व्याख्यान एवं मंच प्रदर्शन कार्यक्रम” में मुख्य कलाकार के रूप में काशी से पधारे प्रख्यात सितार वादक पं० नरेन्द्र मिश्र ने संगीत की महत्ता बताते हुए नाद की दार्शनिक व्याख्या की ।आप ने सितार वादन द्वारा सुर गंगा प्रवाहित की। प्रदर्शन के दौरान बीच-बीच में रागों की बारीकियों और विशिष्टताओं का ज्ञान भी प्रदान किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो०रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने की। कार्यक्रम में “पं०छन्नूलाल मिश्र कल्चरल क्लब” की संरक्षक प्रो० अर्चना पाण्डेय, संयोजक प्रो० नम्रता मिश्रा, प्रो० देवेन्द्र पाण्डेय, डा० कुलदीप पाण्डेय, डा० रविन्द्र प्रताप सिंह, डा० प्रभु नाथ यादव, डा०जीतेन्द्र प्रसाद,डा० अभिषेक वर्मा, डा० राम सिंह वर्मा,डा० बबलू श्याम कुमार तथा बड़ी संख्या में छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ कुलदीप पाण्डेय एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ रवीन्द्र प्रताप सिंह ने किया।



