उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : सिंधी समाज वाराणसी द्वारा कार्तिक पूर्णिमा पर ईष्टदेव झूलेलाल साईं की भव्य शोभायात्रा सम्पन्न

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। कार्तिक मास में झूलेलाल मंदिर लक्सा में श्री सत्यनारायण भगवान की पूजा अर्चना करने के बाद सिंधी समाज वाराणसी द्वारा दिनांक 23 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक ईष्टदेव झूलेलाल साईं की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कार्तिक पूर्णिमा के दिन यह भव्य प्रभात फेरी रुपी शोभायात्रा धर्मध्वज के साथ (पंडित अनिल महाराज) व साध संगत की अगुवाई में पूज्य झुलेलाल मन्दिर लक्सा से निकल कर समस्त सिंधी कॉलोनियों का भ्रमण करते हुए सिंधु नगर स्थित प्रेम प्रकाश मंदिर में पहुंची जहां पूजा अर्चना व अरदास सहित सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

शोभायात्रा में मुख्य रूप से हासानन्द बदलानी, गोपाल सचदेवा, रवि सेहता, भारत बदलनी, त्रिलोकी रूपानी, अशोक सुसरानी, बालचंद खत्री, प्रकाश राम्रख्यानी, राजेश रूपेजा, सुरेश गिड़वानी, शीतल दास, प्ललित सर्राफ, हरिलाल लख्मानी, प्रकाश लख्मानी, किशोर कुमार, ज्योति खत्री, मोनिका अथवानी, सोनी लखमानी, मुस्कान शर्मा, भानु फतवानी, बासु नागवानी, अमिता अथवाणी, विजय चंदानी सतनाम साखी सेवा मंडल, आदि सिंधी समुदाय के बडी संख्या मे लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button