Varanasi : काशी की आस्था और विरासत बचाने के संकल्प के साथ नाना भाऊ पटोले व अजय राय ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन

Shekhar Pandey
वाराणसी। काशी की आस्था और विरासत बचाने का संकल्प के साथ महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नाना भाऊ पटोले तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय ने बाबा श्री काशी विश्वनाथ का विधिवत दर्शन, पूजन के उपरांत दोनों नेता लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अजय राय ने कहा कि बाबा का दर्शन कर प्रार्थना की है कि वे पीएम मोदी और सीएम योगी को सद्बुद्धि प्रदान करें, ताकि काशी की आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा के साथ हो रहे खिलवाड़ को रोका जा सके। पीएम ने 2023 में मणिकर्णिका घाट के सुंदरीकरण का शिलान्यास किया था लेकिन सौंदर्यीकरण के नाम पर घाट की मूल आत्मा को नुकसान पहुँचाया गया।
मणिकर्णिका घाट पूरी दुनिया में सनातन धर्म की आस्था का केंद्र है, जहाँ दाह संस्कार को मोक्ष का द्वार माना जाता है और यह तीर्थ स्थल है मैं मुख्यमंत्री से सीधा सवाल करता हूँ कि यदि मूर्ति से जुड़ा वीडियो एआई जनरेटेड है, तो उसके ठोस सबूत सार्वजनिक किए जाएँ साथ ही यह भी बताया जाए कि वह मूर्ति इस समय कहाँ है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में शंकराचार्य के साथ धक्का-मुक्की यह साबित करती है कि मोदी, योगी सरकार सनातन विरोधी सोच के साथ काम कर रही है। कांग्रेस इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष महाराष्ट्र नाना भाऊ पटोले ने कहा कि काशी आकर बाबा विश्वनाथ जी के दर्शन करना सौभाग्य की बात है।
हमने बाबा से प्रार्थना की है कि वे देश और प्रदेश की सरकार को सद्बुद्धि दें ताकि काशी की ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान सुरक्षित रह सके।मणिकर्णिका घाट केवल एक घाट नहीं, बल्कि मोक्ष की अवधारणा का प्रतीक है। यहाँ की चिता की अग्नि सदियों से जल रही है, जिस मणिकर्णिका घाट का संरक्षण लोकमाता अहिल्याबाई होलकर ने किया, उसी घाट पर उनकी मंदिर तोड़ना और धार्मिक प्रतीकों को नुकसान पहुँचाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस अवसर पर राजेश्वर सिंह पटेल, राघवेंद्र चौबे, फसाहत हुसैन बाबू , दुर्गा प्रसाद गुप्ता, सतनाम सिंह, मनीष मोरोलिया, चंचल शर्मा , मनोज वर्मा मनू, परवेज ख़ान रवि, रोहित दुबे, ओमप्रकाश ओझा, विनीत चौबे, किशन यादव, अनुपम राय समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।



