उत्तर प्रदेशचंदौली

Chandauli News: चंदौली में पराली जलाने वालों पर हुई सख्ती , पराली जलाने वाले हो जाए सावधान वरना हो सकती है जेल

चन्दौली । जिले में पर्यावरण की चिंता किए बिना पराली जलाने वाले किसानों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रशासन की चेतावनी के बावजूद लोग धड़ल्ले से पराली जला रहे है । इन लोगों ने सोचा था कि हर बार की तरह इस बार भी कार्रवाई नहीं होगी, लेकिन इस बार प्रशासन से हवा में प्रदूषण की मात्रा बढ़ने को गंभीरता से लिया है। पराली जलाने की शिकायतों के अनुसार तहसील स्तरीय/ थाना स्तरीय टीमें सर्वे कर रही हैं और अभियोग पंजीकृत करने के साथ जुर्माना वसूलने के लिए नोटिस भेजने की प्रक्रिया जारी है जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में खेतों में पराली जलाने के कारण फसलों में आग लगने की घटनाएँ लगातार घटित हो रही थी जिससे कि किसानों की फसलों का लगातार नुकसान हो रहा था और जान माल की क्षति की भी सम्भावनायें बनी हुई थी ।

Advertisements

ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने व लोगों की जान माल की क्षति को बचाने के लिये पूर्व में डा. अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चन्दौली महोदय द्वारा पराली जलाने की घटना में शामिल व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था । निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी पी.डी.डी.यू नगर महोदय के पर्य़वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर के नेतृत्व में थाना अलीनगर की पुलिस टीम द्वारा गांव-गांव में भ्रमण करते हुए खेतों में पराली न जलाने की अपील लोगों से की गयी थी । इसी बीच दिनांक 29.04.2024 को थाना अलीनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गुवास में एक गेहूं के खेत में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई , सूचना पर अलीनगर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर उपलब्ध संसाधनों व फायर ब्रिगेड के सहयोग से आग पर काबू पाया गया ।

आग के कारणों के सम्बन्ध में जांच में पाया गया कि सीताराम यादव पुत्र स्व. बसन्तू यादव द्वारा अपने खेत में पराली जलाया गया था जिससे कि आग फैल गयी और बेकाबू हो गयी जिसमें लोगों की फसल का नुकसान हुआ व जीवन संकट में पड़ गया था। सीताराम यादव पुत्र स्व. बसन्तू यादव निवासी ग्राम गुवास थाना अलीनगर जनपद चन्दौली को आज दिनांक 29.04.2024 को समय करीब 12.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के आधार पर थाना अलीनगर पर मु0अ0स0 69/24 धारा 278/285/188/427 भादवि पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण सीताराम यादव पुत्र स्व. बसन्तू यादव निवासी ग्राम गुवास थाना अलीनगर जनपद चन्दौली गिरफ्तार करने वाली पुलिस में पुलिस टीम निरीक्षक शेषधर पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना मय पुलिस टीम ,पुलिस अधीक्षक चन्दौली ने जनपदवासियो से पराली प्रबंधन की अपील करते हुए कहा कि वे पराली को आग न लगाएं और इस बारे में दूसरे किसानों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि एनजीटी के नियमों व सरकार के आदेशों की पालना नहीं करने पर पराली जलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

क्योकि की पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होने के साथ पराली जलाने के कारण फसलों में आग लगने की घटनाएँ लगातार घटित हो रही है जिससे लोगों की जान माल की क्षति भी होती है । गेंहू की कटाई के बाद खेत में फसल अवशेष नहीं जलाएं। कृषि विभाग से सांमजस्य व तालमेल स्थापित कर सभी पराली इकट्ठा कर गौशाला को दान करें या कंपोस्ट के तौर पर उपयोग करें. पराली या फसलों के अवशेष को वेस्ट डिकम्पोजर के माध्यम से खाद बनाकर उसको उपयोग कर सकते है । डॉ अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक चन्दौली ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button