उत्तर प्रदेशगाज़ीपुर

Ghazipur : अभाविप गाजीपुर ने महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

Advertisements

गाजीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं ने स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्राचार्य की अनुपस्थिति में यह ज्ञापन कृष्णानंद चतुर्वेदी को सौंपा गया।

नगर मंत्री ईशान पॉल ने बताया कि महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। शौचालय तो बने हैं, लेकिन पानी की व्यवस्था नहीं है। RO मशीन उपलब्ध होने के बावजूद छात्रों को शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। खेल मैदान होने के बावजूद उसे निजी हाथों में दे दिया गया है, जिससे छात्रों को खेलने के लिए मैदान उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

इसके अलावा, कॉलेज भवन का एक हिस्सा निजी संस्थान को कंप्यूटर कक्षाएं चलाने के लिए दे दिया गया है। महाविद्यालय में सफाई व्यवस्था भी दयनीय है, और नियमित रूप से कक्षाएं संचालित नहीं हो रही हैं।

विद्यार्थियों ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की है कि 15 कार्य दिवस के भीतर इन समस्याओं का समाधान किया जाए। यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है, तो अभाविप आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

इस अवसर पर विपुल, शिवांशु, ओंकार यादव, निशांत गुप्ता, राहुल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button