आजमगढ़उत्तर प्रदेश

Aazamgadh News: बारात में डीजे पर डांस को लेकर घराती बाराती में मारपीट , पुलिस के पहुंचने पर शादी हुआ संपन्न

Advertisements

आजमगढ़ । अहरौला थाना क्षेत्र के दनियालपुर गांव में बीती रात बारात में डीजे पर डांस को लेकर घराती व बराती पक्ष में मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में दुल्हन के भाई समेत तीन लोग घायल हो गए तो वहीं बराती पक्ष के तीन-चार वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को नियंत्रित किया। पुलिस की मौजूदगी में ही विवाह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। बताते ही की दनियालपुर गांव निवासी लालचंद गोंड के पुत्री की शादी थी। बारात अतरौलिया थाना क्षेत्र के बसहिया गांव से आई थी। रात लगभग दस बजे जनवासे से बारात डीजे पर डांस करते हुए निकली। बारातियों के साथ ही डीजे पर कुछ घराती भी डांस करने लगे। इसी दौरान कुछ विवाद हुआ और किसी ने डांस कर रहे युवाओं पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर से दुल्हन का भाई अविनाश (19) के अलावा लड़की पक्ष के विकास गोंड (16) व अंकित (18) घायल हो गए। देखते-देखते बात बढ़ गई और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति तो यह उत्पन्न हो गई कि लोगों को आसपास स्थित गेहूं, सरसों व अरहर के खेत में छुप कर खुद को बचाना पड़ा।सूचना पर अहरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर मामला कुछ शांत हुआ और पुलिस ने अपनी मौजूदगी में ही विवाह की सारी रस्में संपन्न कराई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button