उत्तर प्रदेशचंदौली

Chandauli News: मुख्तार अंसारी को मसीहा लिख कर पोस्ट करना सिपाही को पड़ा भारी , हुआ सस्पेंड

Advertisements

चंदौली । मृतक मुख्तार अंसारी को मसीहा लिख कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना सिपाही को पड़ा भारी, पोस्ट वायरल होने के बाद एसपी डॉ. अनिल कुमार ने सिपाही को रविवार की देर रात सस्पेंड कर दिया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। उक्त सिपाही चंदौली में तैनात है। बता दे की माफिया मुख्तार अंसारी के जेल में हार्ट अटैक से मौत के बाद सोशल मीडिया पर उसके पक्ष और विपक्ष में तमाम लोग पोस्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया उसकी तस्वीरों और तरह-तरह के पेास्ट से भरा हुआ है। इसी बीच चंदौली पुलिस लाइन में तैनात सिपाही आफताब आलम ने रविवार की रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। जिसमें उसने मुख्तार अंसारी को मसीहा बताया। उसका पोस्ट वायरल होते ही मामले की जानकारी एसपी को हुई। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी डॉ.अनिल कुमार ने उसे सस्पेंड कर दिया। इस कार्रवाई के बाद से जिले के पुलिस महकमे हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button