उत्तर प्रदेशचंदौली

Chandauli : पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में, साइबर फ्राड़ के प्रार्थना पत्रों का किया गया निस्तारण

Advertisements

चन्दौली । पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य लांग्हे द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन अनिल कुमार यादव की अध्यक्षता में साइबर फ्राड़ से सम्बन्धित फरियादियों की समस्याओं के दृष्टिगत उनकी भागदौड़ को कम करते हुए शिविर पुलिस लाइन चन्दौली सभागार में आज दिनांक 27.फरवरी को साइबर फ्राड से सम्बन्धित मामलों के निस्तारण हेतु गगन राज सिंह, थानाप्रभारी साईबर क्राईम व साइबर/सर्विलांस की टीम द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया। ज्ञात हो कि जनपद में घटित साइबर फ्राड़ से पीड़ित फरियादियों के लिए प्रत्येक बुधवार को शिविर पुलिस लाइन चन्दौली के नवीन सभागार में ऐसी समस्याओं का समाधान के लिए पृथक जनसुनवाई कराया जा रहा है जिसमें साईबर व सर्विलांस की टीमों द्वारा साईबर फ्राड से सम्बंधित मामलों की जांच कर निस्तारण कराया जाएगा। इसी क्रम में फरियादियों द्वारा दिए गये 15 प्रार्थनापत्रों में से 01 प्रार्थनापत्र की धनराशि 37500/- रूपये को होल्ड कराया गया व अन्य प्रार्थना पत्र के संबंध में विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button