उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi News: पुलिस की सीधी भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर समस्त परीक्षा केंद्रों का किया गया निरीक्षण , दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

Advertisements

वाराणसी । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी की लिखित परीक्षा तथा दिनांक- 17/18.02.2024 प्रस्तावित उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु आज दिनांक-11.02.2024 को श्री प्रमोद कुमार पुलिस उपायुक्त, काशी-जोन, कमिश्नरेट-वाराणसी द्वारा श्री चन्द्रकान्त मीणा, अपर पुलिस उपायुक्त, काशी-जोन, प्रभारी निरीक्षक सिगरा, प्रभारी निरीक्षक चेतगंज, सम्बन्धित चौकी प्रभारी व मय पुलिस फोर्स के साथ काशी जोन के थाना सिगरा/चेतगंज अन्तर्गत समस्त परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस पुलिस उपायुक्त द्वारा निम्न आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये-
परीक्षार्थी परीक्षा से एक दिन पूर्व ही शहर में आ जायेंगे इसलिये सभी बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौराहों पर ड्यूटी लगा दिया जाये तथा सभी होटल, धर्मशालाओं की निगरानी की जाये।

सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हो, साथ ही यह भी सुनिश्चित कर लिया जाये
की सभी कैमरे ठीक से कार्य कर रहे हों। सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों का सामान रखने के लिये लॉकर की व्यवस्था की जाये। सभी परीक्षा केन्द्रों पर नियुक्त चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का सत्यापन करा लिया जाये।
सभी परीक्षा केन्द्रों पर पीने के पानी की व्यवस्था तथा साफ-सफाई को भली-भांति करा लिया जाये। परीक्षा से परीक्षार्थियों के एक साथ छूटने से यातायात का दबाव बढ़ सकता है, जिसके लिये समुचित प्रबन्ध कर लिये जायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button