उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : होटल सन्तूर में यशस्वी फिल्म्स क्रिएशन की फिल्म *”भ्रष्टाचार”* का टीज़र लॉन्च, पत्रकारिता की संघर्ष गाथा पर आधारित

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। सिगरा स्थित होटल सन्तूर में यशस्वी फिल्म्स क्रिएशन की नई प्रस्तुति “भ्रष्टाचार” का टीजर एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेस में लॉन्च किया गया। इस मौके पर फिल्म के निर्माता संजय गुप्ता, निर्देशक एच एस पवन और मुख्य कलाकार रितेश पांडेय एवं आयाज खान विशेष रूप से उपस्थित रहे। मीडिया से संवाद करते हुए फिल्म की टीम ने बताया कि यह फिल्म पत्रकारों के संघर्ष और उनके सत्य की लड़ाई पर आधारित है। फ़िल्म की कहानी एक पत्रकार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो समाज में फैले भ्रष्टाचार को उजागर करने व एक नारी को इन्साफ दिलाने के लिए अपनी जान की बाजी तक लगा देता है। यह फिल्म उन तमाम पत्रकार भाइयों की आवाज है जो हर दिन सच्चाई सामने लाने के लिए कठिन परिस्थितियों से जूझते हैं। उनकी निडरता, त्याग और साहस को पर्दे पर दर्शाती यह फ़िल्म एक सशक्त संदेश देती है कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है।

फिल्म ‘भ्रष्टाचार की अवधि लगभग 2 घंटे 14 मिनट की है और इसमें दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ सोचने पर मजबूर करने वाले अनेक क्षण देखने को मिलेंगे। फिल्म में कुल सात गाने शामिल है जिनमे दो भोजपुरी गीत और पाँच हिंदी गीत है। इनमें से एक है, एक धमाकेदार आइटम सॉन्ग, जो दर्शको को झूमने पर मजबूर कर देगा। संवाद मुख्य रूप से हिंदी (80%) में है जबकि भोजपुरी (20%) का भी रंग इसमें समाहित है, जिसरी यह फिल्म सही मायनों में ” काँकटेल आँफ हिंदी एंड भोजपुरी बनती है। निर्माता सजय गुप्ता जो की फिल्म के लेखक भी है ने कहा “यह फिल्म उन पत्रकारों को समर्पित है जो समाज की सच्चाई सामने लाने के लिए हर कठिनाई का सामना करते हैं। भ्रष्टाचार केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि एक सोच और सदश है।

हमारी कोशिश रही है कि हिंदी और भोजपुरी दर्शकों को जोड़ते हुए एक मजबूत सामाजिक संदेश दिया जाए “मुख्य अभिनेता रितेश पांडेय, जो फिल्म में पत्रकार की भूमिका निभा रहे हैं, ने कहा “पत्रकार की भूमिका निभाना मेरे लिए बेहद चुनौतीपूर्ण और प्रेरणादायक रहा। यह किरदार हर उस पत्रकार की झलक दिखाता है, जो सत्य की रक्षा के लिए डटा रहता है। मुझे पिश्वास है कि दर्शक इस किरदार से जुड़ाव महसूस करेंगे। ‘गुजराती फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम प्राप्ति शुक्ल मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में हैं। फिल्म “भ्रष्टाचार को सितम्बर 2025 के अंतिम सप्ताह में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। बनारस के अपने प्रोडक्शन हाउस-यशस्वी फिल्म्स क्रिएशन की यह कृति समाज में पत्रकारिता के महत्व और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का सशक्त चित्रण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button