उत्तर प्रदेशचंदौली

Chandauli : पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता मे सभागार कक्ष में सम्पन्न हुई व्यापारी बन्धुओ के साथ मीटिगं , विभिन्न बिंदुओं पर की गई परिचर्चा

चन्दौली। पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य लांग्हे की अध्यक्षता में विनय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक(सदर) के द्वारा गुरुवार को पुलिस लाइन्स चन्दौली स्थित सभागार कक्ष में व्यापारी बन्धुओं/उद्यमियों/सर्राफा व्यवसाईयों के साथ मासिक गोष्ठी की गई। व्यापारी बन्धुओं के समस्याओं व शिकायतों को सुन उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। गोष्ठी के दौरान श्री आदित्य लांग्हे पुलिस अधीक्षक चन्दौली ने बताया की व्यापारी बन्धुओं को पुलिस की तरफ से हर समय हर सम्भव सहायता व सुरक्षा का दिया गया भरोसा तथा यह भी कहा गया कि कोई भी किसी भी समय किसी भी प्रकार की समस्या/शिकायत पुलिस से बता सकता है जिसका गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाएगा। व्यापारी बंधुओं द्वारा उठायी जाने वाली समस्याओं से अवगत होने के बाद उसके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापारी बन्धुओं से अपने-अपने दुकानों/प्रतिष्ठानों पर पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे “आपरेशन त्रिनेत्र” के तहत सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगवाने, पुराने सीसीटीवी कैमरों को सही करवाने, सीसीटीवी कैमरों की सही दिशा में करने व हमेशा चालू स्थिति में रखने की अपील की गई।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button