उत्तर प्रदेश

CM Yogi : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को एम्स से मिली छुट्टी ,बीते दिनों एम्स के जिरियाट्रिक वार्ड में कराया गया था भर्ती

Advertisements

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को एम्स से छुट्टी दे दी गई है। यहां वह जीरियाट्रिक वार्ड में दो दिन भर्ती रहीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी 85 वर्ष को आंख में संक्रमण की दिक्कत के चलते बीते बृहस्पतिवार को एम्स भर्ती कराया गया था। यहां वह अपनी बेटी के साथ आई थीं ।जिरियाट्रिक वार्ड में प्रो. मीनाक्षी धर की देखरेख में उनका उपचार किया गया।

शनिवार दोपहर बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सावित्री देवी गत मई में भी करीब तीन दिन एम्स में भर्ती रही थीं। तब वह वृद्धावस्था के दौरान होने वाली दिक्कतों के चलते यहां भर्ती हुई थी।आंखों में दिक्कत के चलते सीएम योगी आदित्यनाथ की माता को जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button